तमाम उम्र गुजार दी मैंने पर

ख्वाहिशें अब भी अधूरी हैं मेरी

बार बार कदम बढ़ाया मंजिल की तरफ

पास आते आते दूर होता गया ।

ये मुकद्दर का तिलिस्म है या

मेरी कमजोरियों का खामियाजा

मेरी चाहतों की उड़ान अधूरी ही रही

असफलताएं ही मेरे हिस्से में आई

यही मेरी जिंदगी का तकाजा ।।