बिकती है न खुशी कही ना कहीं गम बिकता है

अपने अपने मुकद्दर से सब कुछ मिलता है

इंसान एक उम्मीदों का परिंदा है

उम्मीदों से घायल है और उम्मीदों पर जिंदा है ।

उम्मीदों के साए में जिंदगी खिलती है

किसी को गुल नसीब होता है तो

किसी को खार का झुरमुट

कोई खार में जिंदगी की ख्वाहिशों को

जिंदा रखता है,

कोई उसके चुभन से जिंदगी से मायूस रहता है ।।