चाहतें बहुत थीं मगर अब तो खो,

गयी वक्त के अंधेरे में,

चिराग उम्मीद का जलाये धुंढता,

हर गली हर कोने में ।

अब तो तस्वीर भी धुंधली हो गयी,

पहचानना मुश्किल,

एक और तस्वीर बना रहा,

जीवन के इस झमेले में ।

जिन्दगी उम्मीद की रोशनी में,

कायम रहती है,

उम्मीद टुट जाने पर तो,

मृतक ही हो जाती है ।

उम्मीद की डोर को कसकर,

पकड़ रखना,

वरना सांसों की डोर छूट जायेगी,

जिन्दगी गुमनामी में सदा के,

लिये खो जायेगी ।।