जब तक जीवन से जुड़ा

उम्मीद का चिराग

जीवन की हर सांसों से जुड़ा

जीने का अनुराग,

जीवन कोई माचिस की तीली नहीं

चंद पल में जले बुझ जाए कहीं

जीवन एक जलती मशाल है

किसके प्रकाश में निहित

हर सवाल है,

खुद से जवाब तलाशना

जीवन का ध्येय है,

जीवन के इस सफर का

उद्देश्य यही है ।

जिसने जीवन को समझ लिया

वो ज्ञानवान है,

इस नश्वर जीवन का

दर्शन महान है ।।