किस्मत की उलझी लकीरों में

कोई राज ढूंढने की कोशिश करता रहा

आज तक भी ना समझ पाया

उन लकीरों में उलझा रहा ।

हर शख्स एक सवाली है

खुद से खुद को सवाल करता रहा

अपने जीवन की उलझनों से

निकलने का राह तलाशता रहा ।

सारी जिंदगी गुजर जाती है

जीवन की गुत्थी ना सुलझ पाई अब तक

सारे मुमकिन प्रयास करके भी

राज उलझनों का न सुलझ पाई अबतक ।।