अपनी ही उलझनों में उलझा रहा

पाया ना कोई सुकून

हर पल अपने ख्यालों में डूबा

कोई मिला ना समाधान ।

अपनी कमजोरी से लड़ता रहा

दो कदम चलना भी मुश्किल हुआ

जिंदगी रफ्तार थम सी गई है

अभी तक ना पाया सुकून ।

दिन रात बिस्तर पर लेटा हुआ

ख्वाहिशें हुई नाकाम

किसी को ना दे किस्मत ऐसी दगा

की जिंदगी हो जाए बेकाम ।।

Posted bySahdeosingh