वक्त के साथ टूट रही मान्यताएं सारी
हर इंसान अपने सहूलियत से लिख रहा
इबारत सारी,
अब तो ना इंसान में इंसानियत है ना ही
कोई संवेदना,
अपने अपने हित के अनुसार बन रही है
जीवन की परिकल्पना ।
झूठ के कारोबार से लोग हो रहे मालामाल
ईमानदारी के हिस्से में केवल कंगाल ।।

