हर पल हर क्षण टूट रहा है

जीवन मरघट बन छूट रहा है

आशा और विश्वास नहीं

जीवन में बस सांस रही

बाकी सब टूट रहा है ।

ना कोई बोल है अब

सब जैसे खामोश हैं अब

डरे डरे हर इंसानों में कोई जीवन

शेष नहीं

खामोशी के इस जर्जर जीवन में

सब कुछ जैसे छूट रहा है

हर पल हर क्षण टूट रहा है

जीवन मरघट बन छूट रहा है ।।