तुम परिंदा तो नहीं

जो खुले आसमान में पंख

फैलाए विचरण करता है

तुम इंसान हो जो उड़ नहीं सकता

आसमान की ऊंचाई नापने के लिए

तुम मन की उड़ान को क्षितिज के

पार ले जा सकते हो पर

तुम सदा जमीन से जुड़े हो ।

तुम्हारी बुलंदियां आसमान पर

भले ही पहुंच जाएं

पर तुमको जमीन पर रहना है ।

एक कामयाब जिंदगी के लिए

हौसला और हिम्मत जरूरी है ।।