तुम चलो तो सही

मंजिले हैं यहीं कहीं

हार कर बैठ जाओगे तो कुछ ना पाओगे

चलते रहते रहने से सदा दूरी कम पाओगे,

जिंदगी एक सफर तय करते सब मगर

किसी को खुशियां मिली

कोई बैठ गया थक हारकर,

कोई बाधा नहीं गर जज्बा जीत का

चलते रहो मत रुको यही नियत जिंदगी का,

एक दिन तेरा जीवन बदल जाएगा

मेहनत करने का फल मिल जायेगा ।।