ऐ वतन तुझसे प्यार है इतना

धरती गगन का विस्तार है जितना

तेरी खुशबू की महक से दिल भरा है

तेरे ही सम्मान से हर जन जुड़ा है

इस धरा और मिट्टी से प्यार है इतना

इस धरा और गगन का विस्तार जितना,

फूल कलियां पक्षी पौधे खुशहाल हैं

तेरे दामन से लगकर,

इस मिट्टी की खुशबू से जुड़ी शहादत

शहीदों की जितना,

जान भी जाए अगर तेरी आन पर

हो हमारे जीवन का पूर्ण सपना ।

ऐ वतन तुझसे प्यार है इतना

धरती गगन का विस्तार जितना ।।