आज दिनांक ३ जन २०२३ को उड़ीसा के बालासोर में भयानक ट्रेन दुर्घटना हुई जिसमे २६० से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई और १००० यात्रियों की संख्या घायल हो गए , क्या सफर अब हादसों का सफर हो गया चले जरूर हैं पर मंजिल पहुंचेंगे इसका ठिकाना नहीं है । इस पर चंद लाइनें जो हमें व्यथित करेंगी ।

निकले थे सफर पर एक नए उत्साह से

हादसों में उलझ गए जिंदगी के नाम पर,

सैकड़ों जाने चली गई इस भयानक त्रासदी में

आंसू ना रुक रहे उनका जिन्होंने खोया है अजीज को,

ये कैसा मौत का सफर बना मानवता मिट गई

आराम से सोए थे और जान निकल गई,

एक दर्द भरी चीख कानों में घुल गई

हंसते मुस्कराते चेहरों पर मौत को लकीरें खींच गई,

किसने कल्पना किया होगा सफर का हश्र ये होगा

कुछ जिंदगियां मिट गई कुछ कराह का गम होगा,

ईश्वर ना करे कभी किसी को चोट ऐसी मिले

सपने बिखर जाएं और दर्द जीवन भर चले ।।