हम तो गगन में फहराएंगे,

अपना तिरंगा शान से,

दुश्मन का सिर झुकाएंगे,

अपने शौर्य वीरता की आन से,

झुकने ना देंगे हम कभी

मां भारती का सम्मान,

कुर्बान हो जाएंगे दे देंगे अपनी जान

कोई नजर घूमेगी हमारे देश पर कभी,

आंखे निकाल लेंगे हम शमशीर से अभी,

हम देश के प्रहरी हिमालय सा अडिग,

कोई हमारे कदम को डिगा नहीं सकता,

हिंदुस्तान के आन बान शान को झुका

नहीं सकता ।।