आज कल टीवी स्क्रीन पर विमल प्रचार
तीन ग्रेट स्टार करते नजर आते हैं
शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन
बड़े स्टाइल से कहते हैं ” बोलो जुबां केसरी”
ये महान लोग हमारे देश के युवाओं के
रोल माडल हैं, उन्हें विमल खाने का संदेश
देते हैं ।
शायद अब पैसे की हवस ने बड़े बड़े आइकन
की नैतिकता को भी निष्क्रिय कर दिया है,
ये महान लोगों को लाखो करोड़ों फालो करते
हैं और ये विमल खाने का संदेश देते हैं,
अब बिकने वाले ये भी समझने का प्रयास
नहीं करते की खरीददार कौन है ।
मुंह मांगा दाम मिला और बेच दिया खुद को
साथ ही उन करोड़ों की भावनाओं को जो
इनको अपना हीरो आइकॉन समझता है ।
पैसा इंसान की जरूरत है पर पैसा के लिए
नैतिक पतन कहां तक उचित है भाई ,
जरा आप लोग सोचिए आप जनता को क्या
संदेश देना चाहते हैं ।।


