थक कर बैठ जाना बीच राह में

मुनासिब नहीं होगा,

कुछ पल आराम कर आगे चलना ही होगा,

हार कर बैठ जाने से जिंदगी खत्म नहीं होती,

बार बार प्रयास करने से ही

मंजिले उन्हे हासिल होती ।

जो बीच में रुक गया उसे रुसवाइयां मिलती

जमाने के निगाहों में फब्तियां मिलती,

कोई भी रास्ता जीवन से लंबा हो नहीं सकता

लकीरें खींच देने से लकीरें नहीं मिटती ।।