कैसे शक करें तेरे रहनुमाई पर

जब तेरे दामन पर दाग दिखता नहीं

आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा

प्रमाण देने से सच प्रमाणित होगा ।

सियासत में आरोपों का खेल पुराना है

सत्ता तक पहुंचने के लिए दांव आजमाना है

सच को झूठ बनाने का हुनर जिसका

कुर्सी पर काबिज होना सियासत का

निशाना है ।।