टमाटर हुआ लाल

दाम सुनकर जनता है बेहाल,

मंडी मंडी घूम रहे कहीं तो होगा सस्ता

एक सौ बीस रुपए किलो बिक रहा

टमाटर है या पिस्ता,

बिना टमाटर सब्जी बन रही

मिट गई चेहरों की लाली,

सलाद की तो बात मत करो

सबकी थाली खाली,

मोदी जी के राज्य में महंगाई की मार

खाने की थाली खाली मचा है हाहाकार,

महंगाई कंट्रोल है विरोधियों की साजिश

है बेकार,

जनता हमसे खुश है चारों तरफ जय जयकार ।

बोलो मोदी सरकार फिर एकबार ।।