तमाशबीन बनकर सब कुछ देख रहे

मुंह में जुबान नहीं है बस कान सुन रहे,

कैसे साहस करें एतराज दर्ज कराएं

जब सत्ता बेलगाम किसको फरियाद

सुनाएं ।

जो भी हुक्मरान सोचते हैं कानून बन जाए

जनता के हितों से मरहूम हो जाएं

कहने को तो अवाम सत्ता की चाभी है

जब सत्ता की चाभी हाथ में ताला लग जाए ।।