तमाशा देखकर परेशान है इंसान
धर्म के ठेकेदार बन बैठे बाबा और इमाम
अपने अपने ज्ञान का देते हैं पैगाम,
खुद को अवाम का मसीहा मान बैठे हैं इंसान ।
कहीं बाबा का प्रवचन तो कहीं इमाम का ऐलान
अपने अपने धर्म का करते हैं बखान,
हर धर्म देता है भाई चारा का संदेश
आपस में मोहब्बत हो ना कोई जाति भेद ।
अपने अपने मुश्किलों में उलझा इंसान
इनके बनाए भीड़ का हिस्सा है हर इंसान
इनके ही प्रवचनों में लीन हैं हम सब
कुछ पल सुकून पा लेते तमाशबीन बन
हम सब ।।

