कुछ हो रहा है ऐसा जो बेचैन कर रहा है
विपक्षियों का गठबंधन चुनौती दे रहा है
ताकत की आजमाइश है २०२४ का चुनाव
मोदी जी के विकास घटता हुआ प्रभाव
सत्ता ना चली जाए डर समा गया
कुनबा बढ़ाने का ऐसा दिन आ गया,
अजेय जो बना था वो औरा खो गया
जनता में विश्वास का वो एहसास खो गया,
दोनों तरफ तैयारी २०२४ महासंग्राम की
रणभेरी बज गई है सत्ता के दांव की ।।

