टकराव क्यों आज इतना समाज में
कोई साजिश चल रही है इंसानों के स्वभाव में
कहीं धर्म के नाम पर कहीं जाति के नाम पर
इंसान लड़ रहा है अस्तित्व के नाम पर
इंसान खुद कानून बन गया है
अदालतें भी चुप हैं आशियाने ध्वस्त हो रहे
न्याय के नाम पर,
एक ऐसा दौर है जिसमें कोई फरियाद नहीं है
फैसला सत्ता कर रही प्रशासन के नाम पर ।।

