कब्र में दफन हैं मेरे अरमानों के ताबूत

कैसे दिखाऊं अपने सपनों के सबूत

एक एक कर ख्वाहिशें इनमे दफन हो गई

जीवन की हर खुशियां वक्त के भेंट चढ़ गई ।

हर घड़ी एक उम्मीद लगी है

बदलेगा ये शमां भी ऐसी आस जगी है

जो अरमान दफन हो गए उनको जगाएंगे

एक बार जिंदगी पर कदम फिर बढ़ाएंगे ।।