इंसान के किस्मत में तबाही
कब और कैसे आएगी कोई
भविष्यवाणी हो नहीं सकती
सोता हुआ नींद में इंसान कब
मलबा में दब जाए कोई कह नहीं सकता
आया भूकंप जो तुर्की सीरिया में
शहर के शहर मलबे में तब्दील हो गए
इंसान नींद में ही सदा के लिए सो गए,
ये कैसी त्रासदी है जो सृष्टि कुपित है
सारी जिंदगी की कीमत आज शापित है
जिन्होंने घर बनाया अपने सुकून के लिए
उसी दरो दीवार में दफन हो गए
ये कैसी किस्मत है ।।

