नव वर्ष का आगमन होगा

होगा नव आशा और उमंग

घड़ी बदलेगी समय बदलेगा

वक्त देगा संदेश जहां को २०२५ का

नव तरंग,

नई सोच से जगमग होगा

जीवन का सब रंग,

भाई चारा प्रेम बढ़ेगा मानवता

खुशहाली का नई सुबह बहुरंग,

आओ हम सब मिलकर मनाएं

नव वर्ष के नव जागृति की खुशबू

फैले फिजाएं हों खुशरंग ।।