
सुरों का बादशाह विदा हो गया जहां से,
डिस्को डांसर का नायक बप्पी दा,
छोड़ गए माया की नगरी अवसान से,
जीवन का सत्य है यही रह जाते हैं
कर्म की गूंज बस,
नश्वर शरीर छोड़ यहीं जाना है सबको
एक दिन ।
यादों में सदा जिंदा रहते हैं वो जो
कुछ काम किए हैं,
उनकी कीर्ति का दिया जलता सदा है
जिसने पैगाम दिए हैं ।
श्रद्धांजलि उनको है नमन है उन्हे शत बार,
आपके गानों की गूंज खुशियां देगी बार बार ।।

