सुलगती नफरत की चिंगारी

अब धू धू कर जलने लगी

जल गए घर मकान सारे

इंसानियत यूं जलने लगी ,

ना अस्मत नारी की बची

शर्मसार हो गई मानवता

जिंदा जला दिए गए कितने

बिलख रही आबरू ये कैसी विभीषिका ।

ना कोई कानून का भय

ना कोई प्रशासन की सक्रियता

जला दिया एक खुशहाल प्रदेश

चीख रही मानवता ।।