सुलगते सवाल इस देश की अवाम का

धर्म मजहब के टकराव के बवाल का,

हिन्दू मुसलमान हो या और कौम का इंसान

उनमें बढ़ती दूरियों का सवाल है आम,

समाज में बंटवारा का सियासत बना आधार

सत्ता पर काबिज होने का विघटन जनाधार

बांट दिया इंसान को टुकड़े कर दिया

धर्म के झंडे तले पूरे देश को जड़ किया ।।