एक सुकून की जिंदगी के लिए
इंसान भटकता रहता दिन रात
एक निवाला इज्जत से मिल जाए
मेहनत मशक्कत करता है दिन रात,
परिवार को सम्मान की जिंदगी हो
उस स्वाभिमान की रक्षा के लिए
हर दुख दर्द से बेपरवाह हो
एक सुकून की जिंदगी हो इसी चाहत
में संघर्ष करता दिन रात ।।

