ए सुकून ए जिंदगी

तेरी तलाश है मुझको

तू पास आकर भी दूर

हो जाती है

मुझको एक खामोशी बेबसी

देकर दूर चली जाती है

मैं तड़पता रहता हूं

तेरे पल भर के सुकून के लिए

पर तू है कि एक दर्द भरी

मुस्कान देकर पल भर में

ओझल हो जाती है ।।