सुबह की किरणों की लाली ने

नई उम्मीदों का रोशनी फैलाया,

इन टूटते अरमानों के झंझावत में

जीने का अलख जगाया ।

इन चहचहाते पक्षियों के कलरव से

जीवन का मधुर संगीत गुनगुनाया

संगीत की तरन्नुम घुल गई चारों ओर

नवजीवन की नवबेला का संदेश आया ।

सूरज की सतरंगी किरणें

जीवन को सबरंगों में सराबोर करती

उठो आशा के विभिन्न रंगों में जीवन

रस भर लो,

उम्मीदों के हसीं झूलों पे सवार होकर

जीवन को खुशरंग बनाने का सपना

चुन लो । उठो जीवन में सबरंग भर लो ।।