मुसीबतें ही निकालती हैं,
सहूलियत का रास्ता,
बस जरूरत है खुद में
सब्र रखने का वास्ता,
श्रद्धा सबुरी वाणी,
गुरु वाणी साई बाबा की,
इसमें ही आशीर्वाद है,
शिडी के साई बाबा की,
वक्त अच्छा हो या हो बुरा,
एक दिन कट जाना है,
यह सच अटल है !
ना कोई संशय भरा ।
कट जाती है काली रात,
सूरज निकलने से,
छन्ट जाती है छायी कालिमा,
प्रकाश फैलने से । उजाला फैलने से ।।

