धर्म के नाम पर शोर बहुत है,

पंडित मौलवी के दावों की तकरार बहुत है,

रोज रोज मंदिर मस्जिद के दावों का नाद,

इस नाद का अंदाज भयानक बहुत है,

मीडिया चैनलों पर बहस करते सियासी लोग,

इन लोगों में उन्माद बहुत है ।

देश की गरीब अवाम को महंगाई की मार,

उसमे झुलसते उनके जीने का अंदाज,

इन सबसे बेखबर मंदिर मस्जिद का विवाद,

इस विवाद के परिणाम का टकराव बहुत है ।।