उड़ने दो इन शोख परिंदों को

सारा अंबर इनका है,

इनके हौसलों पर लगाम ना

लगाओ ,

सारा जहां इनका है,

ये बिंदास अल्हड़ ना कोई

जमाने की फिकर,

ये मासूम शोख चंचल

इनका जीवन समंदर की शोख

लहरों का हलचल,

ये समंदर इनका, ये अंबर इनका

सारा जहां इनका,

इनको उड़ने दो ।।