सोच में अंतर हो तो रिश्तों में मोच आ जाती है

कितना भी अजीज रिश्ता हो विश्वास में खरोंच

आ जाती है,

कोई भी रिश्ता विश्वास का वो मंदिर होता है

जिसमें भरोसे का चिराग जलता है,

जब सोच में टकराव होता है तो विश्वास का चिराग

हवा के झोंके सा लुपलुपने लगता है

विश्वास को फानूस बनाओं और रिश्तों के

जलते चिराग को बुझने ना दें ।

जीवन बिना रिश्तों के अधूरा है ।।