भावना हीन यदि इंसान हो जाए

तो क्या होगा,

सियासत होगी मगर इंसानियत

का क्या होगा,

आम इंसान की कीमत जब कौड़ियों

में हो जायेगी,

उसकी जिंदगी की सांसों की कीमत

क्या होगा ,

लाशें कब कहां कैसे गिनी जाएंगी

इन सियासत दानों की बातों का क्या होगा

इंसानियत जब भी मरती है

जहालत आ ही जाती है

जहालत की जलालत का अंजाम

क्या होगा ।।