सियासत मे मुफ्त का फंडा का शगल छाया है,

हमारे ही पैसों को हममें बांटकर चुनाव जीतने

का नुस्खा गहराया है,

मुफ्त की बिजली, मुफ्त का अनाज,मुफ्त की यात्रा

मुफ्त का घर बार,

कमाल है ना मुफ्त का सियासत का बाजार ?

अरे भाई मुफ्त में सब दे दोगे तो हम क्या घर

बैठे सत्ता का हाथ जोड़े नमन करे,

दाता याचक बना रहे ऐसा क्यों जतन करें ।

यह लोकतंत्र का कैसा मजाक सियासत के

सूरमाओं का,

मुफ्त का झुनझुना देकर लोकतंत्र की मर्यादा

को तार तार कर रहे हैं आप,

जनमत के मूल्यों का हनन कर रहे सियासत और

सत्ता का अभिशाप ।।