सियासत की चौसड़ पर अवाम
राजनीति के ठेकेदारों को सिर्फ वोटों का काम
बड़ी बड़ी बातें करते अवाम को भरमाते रहते
भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे सदाचार की बातें करते ।
अवाम परेशान किस पर करे एतबार
सियासत के इस बदलते रंग पर ना कोई सरोकार
झूठ के घोड़े पर सवार अपने आपको समझते
नेता होशियार,
जनता सब जानती है आपके सच का कारोबार ।।

