सियासत के शतरंज की बाजी सज गई है,

मोहरों की चाल से जीत हार की बाजी चल

रही है,

जीतने वाला बाजीगर बन कुर्सी पर बैठ जायेगा

कुर्सी वाला अपने दल से ही मात खायेगा,

दशकों से जो हाथ जोड़ खड़े रहते थे

बाला साहेब के शिवसैनिक बन बैठे थे,

आज कुर्सी के खेल के खिलाड़ी बन गए,

मातोश्री से निकल कर नई सियासत के कमल

में खिल गए ।

ये सियासत के शतरंज के मोहरे हैं,

कब अपनी चाल बदल देंगे सत्ता की कुर्सी

की सियासत में नई इबारत लिख देंगे ।।