सियासत का लक्ष्य सत्ता तक
पहुंचना है इसके लिए सियासतदां
कुछ भी दांव चलते है,
आज सैंतालीस वर्ष बीत जाने पर भी
भाजपा कांग्रेस के आपातकाल की
बात करते हैं,
पैंसठ करोड़ की आबादी सन १९७५ में थी
आज १३५ करोड़ की आबादी है
जो बीत गया जमाने पहले आज सत्ता के
दूसरों के गलतियों की बात करते हैं ।
इतिहास की खामियां गिनाने से
वर्तमान की नाकामियां नहीं छिप सकती,
माना आपातकाल एक काला सच है
लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन था पर वो
बीत गया है,
अब जनता को जवाब भाजपा सरकार को
देना है ।
हम कांग्रेस की गलतियां गिनाकर अपने
कमियों को नहीं छिपा सकते मोदी जी !

