सितारों की चमक अंधेरों में ही दिखती है

दिन के उजाले में लुप्त हो जाती है,

हालात जब अंधेरों से भी मुश्किल हो जाएं

इंसान के संघर्ष की चमक दुनिया को दिखती है ।

संघर्ष से ही हुनर निखरता है

जैसे हिना का रंग पत्थर पर घिसने से निखरता है ।।