सितारों के आगे जहां और भी है
सिसकते अरमानों का कारवां और भी है
इन चमकती चकाचौंध के पीछे
अंधेरों की गुमनाम दुनिया और भी है ।
भूख गरीबी बेबसी में लिपटे इन चेहरों
में छाई अंधेरों की कालिमा,
इनके जीवन में ना कोई रोशनी ना
कोई आशाओं का सिलसिला,
अंधेरों में डूबा है इनके जीवन का काफिला ।
इनमें भी जीने की चाहत भी है ।।

