कहते हैं जब सितारे गर्दिश में होते हैं

तो सारे प्रयास उल्टे परिणाम लाते हैं

अपने कहने वाले लोग भी दूरी बना लेते हैं

खूबसूरत खिले उपवन में हर लोग आना चाहते हैं

कंटीले झाड़ियों में कौन आना चाहेगा ।

जिंदगी जब हकीकत की कठोर धरातल

पर परख करती है तो कभी कभी अपनी

परछाई भी लुप्त हो जाती है ,

ऐसे वक्त में जो इंसान अपने ठोस इरादों से

आगे बढ़ता है वही तो सफलता का वास्तविक

मूल्य समझता है ,

खुद पर यकीन हो तो सितारे भी आगे आते हैं

गर्दिश के वे पल तकदीर बन जाते हैं ।।