सिर झुकाने से काम नहीं चलेगा

सिर उठाने से ही कुछ हासिल हो,

हर बात पर गुम होना कोई हल नहीं

अपनी बात कहने का साहस करो ,

गलत हो रहा है अगर कुछ कहीं

तो सच का आइना दिखाना जरूरी है,

इंसान अगर मुर्दा हो जाए तो

सच का सूरज डूबना जरूरी है ।।