शिकायत क्या करूं परवरदिगार से
उसके ही रहमोकरम पर जीवन की धार है
किस ओर ले जायेगा उसकी मरजी है
हम तो बस उसके इसके सहारे के
इंतजार में हैं ।
शिकवा नहीं कोई शिकायत क्या करूं
नियत की लकीर पर चलती जिंदगी
मझधार में है ।
एक दिन मेरी कश्ती का साहिल वही होगा
ऐसा मेरा विश्वास है ।।

