साया की छाया है या कुछ और

जो बार बार मुझको ना देती है ठौर

रोज रोज मुझको नया देती है चुनौती

विश्वास नहीं होता ये कैसी है कसौटी

धन से बल से करती है परेशान

कैसे कैसे दिखाती हैं अंजाम

कानो में भी देती दस्तक अजीब

नए नए रूप में आती है करीब ।।