सावन मनभावन आया,
वर्षा की ठंडी बूंदों से सबका मन हर्षाया
ढोल नगाड़े बज रहे कांवड़ियों के कांवड़ सज रहे
निकले एक साथ मिलकर हर हर महादेव
की ध्वनि स्वर,
भक्ति भाव की हर्षोल्लास में सबका मन हर्षाया
सावन मनभावन आया ।
नीलगगन में काले काले बादल
वर्षा की अमृत बूंदों से भरा है आंचल
प्यासी धरती प्यासा उपवन सब पर जल वर्षाया
सावन मनभावन आया ।
शिव के जटा से गंगा की धारा
शिव साक्षात सृष्टि का पालनहारा,
दिग्दिगंत में गूंज रहा शिव की महिमा का जयकारा
भक्ति की इस पावन गंगा में सबने गोता लगाया
सावन मनभावन आया ।।

