सवालों के घेरे में उलझकर रह गए हैं हम सब

हर रोज नए नियमों में उलझे रहे कब तक

सरकार नए नए कानूनों को लाद रही है

आम अवाम के मूल मुद्दों से भटका रही है ।

एक देश एक कानून में उलझ गया जनतंत्र

बहस मीडिया में छिड़ गई हिन्दू मुसलमान

के अंदर,

मीडिया भी बन गई है गांवों की चौपाल

एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का जंजाल

क्यों जनता के बीच बंटवारा का माहौल गर्म है

देश के विकास का बस मर्म यही है ।।