जो सवाल करते हैं
वो बवाल करते हैं
लोकतंत्र पर प्रहार करते हैं
दुनिया के हम सबसे बड़े लोकतंत्र
भारत की संप्रभुता है जनतंत्र
बोली, भाषा, धर्म संप्रदाय सब आजाद
फिर भी खुद से बवाल करते हैं
लोकतंत्र पर सवाल करते हैं ।
आजादी है कुछ कहने की
साजिश देशद्रोह नहीं रचने की
अपने अपने शासन में
भ्रष्टाचार नहीं करने की
चोरी और बेइमानी की बात करते हैं
जब जेल हो जाए तो बवाल करते हैं
लोकतंत्र पर प्रहार करते हैं ।।


