सत्ता में वापसी के लिए देना होगा जवाब

नौ सालों में क्या किया बताना होगा जनाब

महंगाई बेरोजगारी कमर तोड़ दिया है

आम अवाम के सुख शांति को छीन लिया है,

आंकड़ों की बाजीगरी चलती नहीं हरदम

हकीकत जो दिख रही उस पर क्या मरहम

सड़क, रेल, हवाई अड्डा दौलतमंद के लिए

आम अवाम को दो वक्त की रोटी सुकून

चाहिए,

अस्सी करोड़ जनता मुफ्त राशन पर निर्भर

सरकार की उपलब्धियों को क्या करोगे गिनकर,

अवाम कोई बेजान खिलौना नहीं है

चाभी भरोगे जितना वो बौना नहीं है,

खुद से खुद का आत्मलोकन करेंगे

अपने नीतियों का समालोचन करेंगे ।।