जमाने की अजीब दास्तां है

जो बोलता नहीं उसी पर खफा है

पेड़ पर पके फलों पर लोग पत्थर मारते हैं

जो प्रतिरोध कर सकता है

उससे दूर चले जाते हैं,

ये दुनिया शराफत की मुखालत

सदियों से करती आई है,

क्योंकि शराफत के तेज से बेइमानी

सदा घबराई है ।।